Rajeev Namdeo “Rana Lidhori” राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’’

Photo of author

By admin

आपका जन्म मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के  लिधौरा गांव में 15जून सन् 1972 में हुआ था। चूंकि Rajeev Namdeo “Rana Lidhori” के पिताजी इंजीनियर थे। अतः इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बालाघाट के बैहर और छिंदवाड़ा जिले के तामिया में हुई। बीएस सी कृषि से ब्रम्हानंद कालेज राठ एवं एम.ए.हिंदी से टीकमगढ़ डिग्री कालेज से किया, पीजीडीसीए आई सेक्ट और डीसीए बरकतउल्ला से किया।

बुन्देली के जुझारू साहित्य सेवक -राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’’

चूंकि ये इकलौते बेटे थे तो पिताजी ने कहीं बाहर नौकरी के लिए जाने नहीं दिया जब शुरू में 500 रुपए मिलते थे तब सरकारी शिक्षक नहीं बने क्योंकि उस समश्र प्राइवेट स्कूल में 1600रु मिलते थे लेकिन बाद में गलती समझ में आयी लेकिन बाद में दुर्भाग्य से बी.एड नहीं करने के कारण तीन बार संविदा शिक्षकपरीक्षा पास करने के बाद भी लोकल में सरकारी शिक्षक नहीं बन पाये तो, अनेक प्राइवेट स्कूलों में लगभग 20 साल तक पढ़ाने के बाद अंततः टीकमगढ़ में  स्वयं का विद्यालय  आकांक्षा पब्लिक स्कूल नाम से खोल लिया।

आपकी माता का नाम श्रीमती मिथलेश एवं पिताजी का नाम श्री सी.एल.नामदेव है।आपकी पत्नी श्रीमती रजनी नामदेव छतरपुर की है आपकी दो बेटियां कु.आकांक्षा एवं कु. अनुश्रुति है।

राना लिधौरी बचपन से ही जब वे कक्षा 11वीं में पढ़ते थे तभी से कविताएं लिखने लगे थे।आपकी विधा :-कविता, दोहे, ग़ज़ल, हाइकु, व्यंग्य, क्षणिका, लघुकथा, कहानी एवं आलेख आदि है

आपकी प्रकाशित पुस्तकें-  1 – अर्चना (कविता संग्रह,1997)
2 – रजनीगंधा (हायकू संग्रह 2008)
3-नौनी लगे बुदेली’ (विश्व में बुंदेली का पहला हाइकु संग्रह, 2010)
4- राना का नज़राना (ग़ज़ल संग्रह 2015
5 – लुक लुक की बीमारी’(बुंदेली व्यंग्य संग्रह 2017
6- सहित्यिक वट वृक्ष’ (ई बुक) (गद्य व्यंग्य संग्रह 2018
7- बुंदेलखंड की घुमक्कड़ी (यात्रा संस्मरण)-2021
8 – उकताने (बुंदेली दोहा संकलन)-2022
9 – ‘सृजन’(संपादन)
10 – आकांक्षा पत्रिका (संपादन 2002 से अब तक)
11- ‘अनुश्रुति’ त्रैमासिक ई-पत्रिका,
12 – ‘संगम’ (संपादन)
13 – अनुरोध (संपादन)
14- बुंदेलखंड के आधुनिक कवि (2022)
15 – ‘नागफनी का शहर (व्यग्ंय संकलन)
16 – ‘दीपमाला’(उपसंपादन)
17- जज़्बात(उपसंपादन)
18-  ‘श्रोता सुमन’ (उपसंपादन)
19 –  पं. दुर्गाप्रसाद शर्मा अभिनंदन ग्रंथ (सह संपादन-2016)

अभी हाल ही में केवल 21माह में 100 ई-बुक्स का संपादन एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशन करके राजीव नामदेव सुर्खियों में आ गये ।

व्हाट्स ऐप पर ‘जय बुंदेली साहित्य समूह टीकमगढ़’ को कोरोना काल से शुरू किया था वह बुंदेली साहित्य खासकर दोहो के लिए एक शोध से कम नहीं है बुंदेली के लुप्त होते शब्दों पर नये नये दोहे रचकर उन्हें संग्रहित कर रहे है।उन्हें ई-बुक बनाकर प्रकाशित कर रहे हैं। भविष्य में उनकी  योजना इन बुंदेली दोहो का पुस्तक के रूप में प्रकाशन करना भी है।

एवं राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लगभग तीन हज़ार रचनाओं का प्रकाशन, कवि-सम्मेलनों एवं मुशायरों  में शिर्कत कर चुके हैं।

आपके अप्रकाशित:- ग्यारह अप्रकाशित संग्रह है
संपादक:- ‘आंकाक्षा’ पत्रिका (सन् 2006 से आज तक),’अनुश्रुति’ बुंदेली त्रैमासिक ई-पत्रिका
प्रसारण :-ई टी.व्ही.,दूरदर्शन,सहारा म.प्र.,आकाशवाणी छतरपुर,केन्द्र से प्रसारण।
आपको अब तक सम्मान :-18 प्रदेशों से 160 साहित्यिक सम्मान प्राप्त। म.प्र. एवं उ.प्र. के महामहिम तीन राज्यपालों द्वारा सम्मानित हो चुके है
विशेष  :- अब तक 284 साहित्यिक गोष्ठियों/कवि सम्मेलनों का सफल संयोजन/आयोजन कर चुके हैं
आपके ब्लाग को 78 देशों के ब्लाग पाठक 60000 एवं अन्य सोशल मीडिया पर एक लाख के अधिक पाठक है।
राजीव नामदेव‘राना लिधौरी’ द्वारा अब तक संपादित एवं प्रकाशित ई‘बुकों में प्रमुख रूप से
क्रं.- पुस्तक का शीर्षक विधा का नाम प्रकाशन तारीख
1- बुन्देलखण्ड के मेला निबंध संकलन 11.7.2020
2- नीम दोहा संकलन 14.7.2020
3- बुन्देली शब्दकोश बुंदेली शब्दकोश 20.7.2020
4- गुरीरी बुन्देली ग़ज़ल संकलन 22.7.2020
5- बुंदेलखण्ड की डाँगें निबंध संकलन 24.7.2020
6- बुंदेलखण्ड के पावन तीर्थ निबंध संकलन 31.7.2020
7- जय बुन्देली साहित्यकार परिचय माला परिचय संकलन 2.8.2020
8- अयोध्या में राम दोहा संकलन 4.8.2020
9- बुन्देलखण्ड की नदिया निबंध संकलन 7.8.2020
10- मुरलीधर मेरे घनश्याम बुन्देली दोहा संकलन 11.8.2020
11- श्री गणेशाय नमः बुन्देली दोहा संकलन 18.8.2020
12- उजियारा बुन्देली दोहा संकलन 18.8.2020
13- दिव्य दृष्टि समीक्षा संकलन 19.8.2020
14- हमाय पुरखा बुन्देली दोहा संकलन 02.9.2020
15- दोहा सागर हिन्दी दोहा संकलन 17.11.2020
16- शहादत को सलाम बुन्देली दोहा संकलन 01.12.2020
17- जय बुन्देली साहित्य समूह ई बुक्स ई बुक्स सूची संकलन 05.12.2020
18- बुडकी बुन्देली दोहा संकलन 12.01.2021
19- मुरका बुन्देली दोहा संकलन 01.02.2021
20- बुन्देली में बसंत बुन्देली दोहा संकलन 15.02.2021
21- प्रेम के रंग के संग बुन्देली दोहा संकलन 16.02.2021
22- बुन्देली दोहा प्रतियोंगिता परिणाम संकलन 06.03.2021
23- गदा बुन्देली दोहा संकलन 06.03.2021
24- महिला शक्ति हिंदी दोहा संकलन 09.03.2021
25- जय शिव शंकर हिंदी काव्य संकलन 12.03.2021
26- गागर में सागर हिंदी दोहा संकलन 14.03.2021
27- पनिहारी बुन्देली दोहा संकलन 15.03.2021
28- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद हिन्दी काव्य संकलन 21.03.2021
29- जय बुन्देली साहित्य समूह लेख-जोखा दैनिक डायरी संकलन 24.03.2021
30- होरी बुन्देली दोहा संकलन 29.03.2021
31- मुसरयाई बुन्देली दोहा संकलन 29.03.2021
32- बरा बुन्देली दोहा संकलन 30.03.2021
33- क्या पुनः लॉकडाउन उचित है परिचर्चा संकलन 31.03.2021
34- मौ फुलाना बुन्देली काव्य संकलन 11.04.2021
35- ठलुआ बुन्देली दोहा संकलन 20.04.2021
36- पत्रकार हिन्दी  दोहा संकलन 04.05.2021
37- कुतका बुंदेली दोहा संकलन 08.05.2021
38- ममतामीय माता हिन्दी काव्य संकलन 09.05.2021
39- ईद का चाँद हिन्दी काव्य संकलन 17.05.2021
40- मंजुल दोहावली हिन्दी  व बुंदेली संकलन 18.05.2021
41- तिडी-बिड़ी बुंदेली दोहा संकलन 23.05.2021
42- दोहा मंजरी बुंदेली दोहा संकलन 25.05.2021
43- दौंदरा बुंदेली दोहा संकलन 28.05.2021
44- कांचुली हिन्दी दोहा संकलन 13.06.2021
45- कलाकंद हिन्दी दी दोहा संकलन 17.06.2021
46- डुबरी बुंदेली दोहा संकलन 28.06.2021
47- जामुन हिंदी दोहा संकलन 29.09.2021
48- बिजना बुंदेली दोहा संकलन 06.07.2021
49- बेतबा बुंदेली दोहा संकलन 12.07.2021
50- पंगत बुंदेली दोहा संकलन 14.07.2021
51- घूरा बुंदेली दोहा संकलन 18.07.2021
52- ईद का चाँद काव्य संकलन 25.07.2021
53- मगौरा बुंदेली दोहा संकलन 26.07.2021
54- बिजुरी बुंदेली दोहा संकलन 31.07.2021
55- महादेव हिंदी दोहा संकलन 03.08.2021
56- बिन पेंदी के लोटे हास्य व्यंग्य संकलन 08.08.2021
57- उरबतियाँ बुंदेली दोहा संकलन 11.08.2021
58- नागमणि हिंदी दोहा संकलन 12.08.2021
59- राखी बुंदेली दोहा संकलन 21.08.2021
60- कजलियाँ बुंदेली दोहा संकलन 24.08.2021
61- हरछठ बुंदेली दोहा संकलन 28.08.2021
62- नंद के लाल काव्य संकलन 29.08.2021
63- मास्साब जी बुंदेली दोहा संकलन 07.09.2021
64- तीजा बुंदेली दोहा संकलन 9.09.2021
65- तला बुंदेली दोहा संकलन 14.09.2021
66- हिन्दी हिन्दुस्तान की हिंदी दोहा संकलन 15.09.2021
67- बगदर बुंदेली दोहा संकलन 27.09.2021
68-चुगला बुंदेली दोहा संकलन 08.10.2021
69- झाँकी बुंदेली दोहा संकलन 13.10.2021
70- करवाचौथ बुंदेली दोहा संकलन 24.10.2021
71- पनइयाँ बुंदेली दोहा संकलन 31.10.2021
72- दीप-ज्योति हिन्दी दोहा संकलन 05.11.2021
73- चौंतरा बुंदेली दोहा संकलन 07.11.2021
74- उरैन बुंदेली दोहा संकलन 08.11.2021
75- ग्यास बुंदेली दोहा संकलन 15.11.2021
76- झमा बुंदेली दोहा संकलन 24.11.2021
77- भड़या बुंदेली दोहा संकलन 04.12.2021
78- ऐबी बुंदेली दोहा संकलन 12.12.2021
79- पेरा बुंदेली दोहा संकलन 13.12.2021
80- लबरा बुंदेली दोहा संकलन 18.12.2021
81- कमरा बुंदेली दोहा संकलन 20.12.2021
82- जनबा बुंदेली दोहा संकलन 26.12.2021
83- गुट्ट बुंदेली दोहा संकलन 27.12.2021
84- हाड़ बुंदेली दोहा संकलन 04.01.2022
85- गकरिया बुंदेली दोहा संकलन 10.01.2022
86- माँ नर्मदा हिन्दी दोहा संकलन 15.01.2022
87- गुरसी बुंदेली दोहा संकलन 23.01.2022
88- फुरेरू बुंदेली दोहा संकलन 30.01.2022
89- बसंती दोहे हिंदी दोहा संकलन 03.02.2022
90- नेंग बुंदेली दोहा संकलन 07.02.2022
91- कौल बुंदेली दोहा संकलन 09.02.2022
92- तखरिया बुंदेली दोहा संकलन 15.02.2022
93- पिसी बुंदेली दोहा संकलन 19.02.2022
94- मसकरी बुंदेली दोहा संकलन 22.02.2022
95- भैराने बुंदेली दोहा संकलन 27.02.2022
96- कनबूजा बुंदेली दोहा संकलन 28.02.2022
97- लराई बुंदेली दोहा संकलन 07.03.2022
98- जनानी बुंदेली दोहा संकलन 09.03.2022
99- छपका बुंदेली दोहा संकलन 13.03.202

100- अपनौ बुंदेलखण्ड बुंदेली दोहा संकलन 14.03.202

सम्मान :-
16 प्रदेशों  से 160 साहित्यिक सम्मान प्राप्त।

म.प्र. एवं उ.प्र. केे महामहिम तीन राज्यपालों द्वारा सम्मानित। म.प्र.साहित्य अकादमी का इक्यावन हजार रुपए का छत्रसाल पुरस्कार सन्-2021

विशेष :-
अब तक 291 साहित्यिक गोष्ठियों/कवि सम्मेलनो का सफल संयोजन/आयोजन। 833 देशों के 92000ब्लाग पाठक

संप्रति :-
    संपादक-‘आकांक्षा’ पत्रिका, ‘अनुश्रुति’ बुंदेली त्रैमासिक ई-पत्रिका जिला अध्यक्ष:- म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़ (सन् 2002 से आज तक)
जिला अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
पूर्व महामंत्री – अ.भा.बुन्देलखण्ड साहित्य एवं सस्ंकृति परिषद, टीकमगढ़ 

वर्तमान में आप ‘बुंदेली शब्द कोश’ एवं ‘बुंदेली दोहा कोश’ बनाने में व्यस्त है। राजीव नामदेव जी की इन उपलब्धियों पर केंद्रित एक गौरव ग्रंथ श्री रामगोपाल रैकवार जी के संपादन में शीघ्र प्रकाशित होने जा रहा है।

राना लिधौरी अभी मात्र 50साल के है। आपने बुंदेली का पहला हाइकु संग्रह नोनी लगे बुंदेली प्रकाशित करके इतिहास रचा था आपके 10 बुंदेली हाइकु जापान से प्रकाशित ‘विश्व हाइकु कोश’ में शामिल हैं। आपकी अनेक रचनाएं, अंग्रेजी,मराठी, पंजाबी, उर्दू,बुंदेली,मालवी में अनुदित होकर प्रकाशित हो चुकी है।

लेकिन इनकी साहित्य उपलब्धि यों को देखकर बहुत आश्चर्य होता है कि वे इस श्रम कैसे कर लेते है। वास्तव में आप बुंदेली की धरोहर है। आप बुंदेली की जो सेवा कर रहे है वह वंदनीय है। राना लिधौरी की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इतनी कम उम्र में पद्मश्री भी मिल जाये तो आश्चर्य नहीं होगा।

2 thoughts on “Rajeev Namdeo “Rana Lidhori” राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’’”

Leave a Comment

error: Content is protected !!