Dr. Shyam Sundar Dube डॉ. श्‍याम सुंदर दुबे 

Photo of author

By admin

डॉ श्याम सुंदर दुबे का जन्म मध्य प्रदेश के दमोह जिला की हटा तहसील के ग्राम बर्तलाई  में 12 दिसंबर 1944 को हुआ था Dr. Shyam Sundar Dube हिन्दी नवगीत, ललित निबन्ध, कथा साहित्य, समीक्षा, लोक साहित्य के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम हैं। हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में आपकी अब तक चालीस से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है। उनके लेखन कर्म पर कुछ कृतियाँ उल्लेखनीय हैं।

डॉ.श्यामसुंदर दुबे का लोक पक्ष, रचना दृष्टि, साहित्य में मानव मूल्य, साहित्य में ग्राम्य जीवन, सांस्कृतिक चेतना का अनुशीलन, उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रमुख हैं। डॉ.श्यामसुंदर दुबे बहुमुखी प्रतिभा के धनी रचनाकार हैं। आप नवगीतों में एक ओर ग्राम्य जहां जीवन के खुरदरे जीवनानुभव अपने प्रतीक बिम्ब लेकर उपस्थित होते हैं, वही पर प्रकृति की कई मनोहर छवियां मानव मस्तिष्क पर अपनी अमिट छाप छोड़ती हैं।

शिक्षा- सागर विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी), पी-एच.डी.।

आजीविका 
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य पद से सेवा निवृत्त उपरांत स्वतंत्र लेखन कर्म।

प्रकाशन 
साहित्य की विभिन्न विधाओं में अब तक चालीस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

ललित निबंध 

कलमृगया, विषाद बाँसुरी की टेर, कोई खिड़की इसी दीवार से, रामरंग रस भींजी चुनरिया, आलोक अनवरत, नेह के नेंग, काल : क्रीडति।

काव्य संकलन

रीते खेत में बिजूका, इतने करीब से देखो, ऋतुएँ जो आदमी के भीतर हैं, सुख दुख की कमीज, (नवगीत संग्रह) धरती के अनंत चक्करों में, काव्य संग्रह।

कथा साहित्य
दाख़िल ख़ारिज़, सोनूफला (उपन्यास) जड़ों की ओर, कहानी संग्रह।

समीक्षा  
संस्कृति समाज और संवेदना, साहित्य का सामाजिक पक्ष, कथा साहित्य की लोक संवेदना, महाकवि सूरदास की लोक दृष्टि, बिहारी सतसई का सांस्कृतिक अध्ययन।

लोक साहित्य 
लोक परंपरा पहचान एवं प्रवाह
लोक चित्रकला 
परंपरा और रचना दृष्टि
लोक : मानव मूल्य और मीडिया
लोक में जल, लोक का पुण्य प्रवाह
भारत की नदियाँ
लोक का साहित्य और साहित्य का लोक।

स्फुट प्रकाशन
सम-सामयिक निबंध, हमारा राजा हँसता क्यों नहीं, खेल-खेल में पढ़ना लिखना। शताधिक शोध आलेख, संस्मरण, यात्रा – विवरण ललित टिप्पणियों आदि का प्रकाशन। आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से नाटक, कहानी, निबंध, कविताओं का प्रसारण। दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से कविताओं, वार्ताओं एवं साक्षात्कारों का प्रसारण।

पद्मश्री अवध किशोर जड़िया का जीवन परिचय 

संपादन
ऋतंभरा – शासकीय महाविद्यालय हटा की वार्षिकी।
चेतना-शासकीय महाविद्यालय, अम्बिकापुर की वार्षिकी।
डॉ.लक्ष्मी प्रसाद ‘रमा’ – संवेदना एवं शिल्प – पुस्तक।
डॉ.रमेशचंद्र खरे – व्यक्तित्व एवं कृतित्व।
‘बुंदेली अर्चन’ वार्षिकी।
मध्यप्रदेश बी.ए.द्वितीय वर्ष हिन्दी साहित्य (पाठ्य पुस्तक) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश शासन की कतिपय पाठ्य पुस्तकों का संपादन।
नाम बिन चीन्हें – संत जूड़ीराम की वाणी आदि।

अन्य महत्वपूर्ण दायित्व एवं कर्म
निदेशक मुक्तिबोध सृजन पीठ, सागर, मध्य प्रदेश।
लोक शिक्षण के अंतर्गत श्रीमद्भागवत महापुराण एवं रामचरितमानस पर ज्ञान सभाओं के प्रवक्ता।
अनेक पत्र- पत्रिकाओं, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक एवं परामर्शदाता।

सम्मान एवं पुरस्कार
केंद्रीय हिंदी निदेशालय का सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार।
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के बालकृष्ण शर्मा नवीन एवं आचार्य नंददुलारे बाजपेयी पुरस्कार।
अखिल भारतीय डॉ.शंभुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार।
छत्तीसगढ़ का सृजन सम्मान। मधुवन का श्रेष्ठ कला आचार्य सम्मान।

श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इंदौर का शताब्दी सम्मान के अतिरिक्त कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त।
सम्पर्क सूत्र : श्री चण्डी जी वार्ड, हटा, जिला-दमोह-470-775 [मध्यप्रदेश]
चलभाष : 094254-95939 एवं 099774-21629

श्री वीरेंद्र खरे अकेला का जीवन परिचय 

4 thoughts on “Dr. Shyam Sundar Dube डॉ. श्‍याम सुंदर दुबे ”

  1. बुन्देली संस्कृति , साहित्य एवं साहित्यकारों के प्रकाशन की दिशा में उत्कृष्ट तथा श्लाघनीय कार्य ।

    Reply
  2. बुन्देली संस्कृति , साहित्य एवं साहित्यकारों के प्रकाशन की दिशा में उत्कृष्ट तथा श्लाघनीय कार्य ।

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!