डॉ देवदत्त द्विवेदी सरस

डॉ देवदत्त द्विवेदी सरस Dr Devdutt Dwivedi Saras का जन्म 18 जनवरी 1951 को ग्राम भगवां, बड़ा मलहरा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में हुआ ।  डॉ देवदत्त द्विवेदी सरस की माता का नाम स्व. श्रीमती रामा देवी और  पिता का नाम  स्व.पं श्री कृष्ण दत्त द्विवेदी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी)  आपकी शिक्षा, बी. एस. सी., डी. एच. बी. आयुर्वेदाचार्य एम. बी. ई. एच.है ।

रचना धर्मिता, गीत गजल दोहा कुंडलिया मुक्तक कहानी निबंध एवं बुंदेली भाषा में गद्य -पद्य लेखन प्रसारण, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन भोपाल एवं ग्वालियर से काव्य पाठ। देश- प्रदेश की कई हिंदी, बुंदेली पत्रिकाओं में गीत गजल दोहे कहानी निबंध प्रकाशित।

प्रकाशित ग्रंथ 
बाँकौ बुंदेलखंड
दोहा दर्पण
शबरी के बेर
गउ चालीसा
परशुराम चालीसा

अप्रकाशित
जौ का कर रय बुंदेली गजल संग्रह
बुंदेली हजारा दोहा संग्रह
सरस चौकड़ियां, गुलगुला बुंदेली व्यंग संग्रह।

सम्मान
संतोष सिंह बुंदेला स्मृति सम्मान छतरपुर।
तुलसी सम्मान- तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल।

बुंदेली रत्न सम्मान -बुंदेली साहित्य संस्कृति परिषद बेनीसागर पन्ना।

जगत सिंह सम्मान- कादंबरी साहित्य परिषद जबलपुर।

नगर गौरव सम्मान-नगर परिषद बड़ा मलहरा।

हास्याचार्य जीजा बुंदेलखंडी सम्मान दमोह और अन्य कई सम्मान ।

विशेष-बुंदेली भाषा साहित्य के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन काठमांडू नेपाल 2014 में आलेख वाचन एवं रचना पाठ व नेपाल के राष्ट्रपति से भेंटवार्ता।

संबद्धता
प्रादेशिक संयोजक छत्रसाल बुंदेली साहित्य एवं संगीत संस्थान।

अध्यक्ष
मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला इकाई छतरपुर।

 राष्ट्रीय महामंत्री
तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल।

स्थाई पता
उत्कृष्ट विद्यालय के सामने बड़ा मलहरा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश एवं देरी रोड छतरपुर।

डॉ ओमप्रकाश चौबे का जीवन परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *