Navras Bundeli Lok Kala Samiti Mahoba नवरस म्यूज़िकल ग्रुप, महोबा बुंदेलखंड

Navras Bundeli Lok Kala Samiti Mahoba

डी.ए.वी.इंटर कॉलेज महोबा में संगीत आचार्य अबोध सोनी जी ने विद्यालय मे संगीत सिखाते हुए एक स्वप्न संजोया था कि उनके सिखाये हुए बच्चे भी देश एवं प्रदेश में बुन्देली लोक कलाओं एवं शास्त्रीय संगीत (गायन,वादन) में आगे जाएं।।इसी प्रतिज्ञा और दृढ़ निश्चय ने वर्ष 2011 में जन्म दिया Navras Bundeli Lok Kala Samiti Mahoba “नवरस म्यूज़िकल ग्रुप,महोबा बुंदेलखंड को जिसने शुरुआति दौर में भजन संध्या,देवी जागरण आदि कार्यक्रमों से अपनी कला का प्रदर्शन करना प्रारंभ किया।

समय गुजरता गया और सभी कलाकारों में अपने अपने कला क्षेत्र में निखार आता गया।।वर्तमान में ग्रुप में लगभग 15 कलाकार है, और सभी आकाशवाणी छतरपुर में कलाकार है। जो कई विधाओं में पारंगत है। ग्रुप के कलाकार मुख्य रूप से बुंदेलखंड की आन-बान और शान बुंदेलखंड के वीर रस प्रधान लोक गायन “आल्हा गायन”को विशेष रूप और एक नए ढंग से प्रस्तुत करते है।

id="attachment_7723" aria-describedby="caption-attachment-7723" style="width: 740px" class="wp-caption alignnone">उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्र जी से सम्मान प्राप्त करते हुए।।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्र जी से सम्मान प्राप्त करते हुए।

नवरस बुन्देली लोक कला समिति बुन्देली लोक गीतजैसे-गारी, रावला, राई, लमटेरा, कार्तिक, दादरा, सोहर, दिवारी, बनरा, विलवाई, कजरी, तमुरा भजन, ढिमरयाई, बधाई,राछ, फाग (चोकड़िया), ज्यूँनार, चैती, सैरा आदि बुन्देली लोक विधाओं का ढोलक, नगड़िया, मंजीरा, हारमोनियम, झींका आधुनिक वाद्ययंत्र सिंथेसाइजर आदि के साथ विभिन्न विधाओं का गायन एवं वादन करता है।

इसके साथ-साथ शास्त्रीय संगीत में छोटा ख्याल, बड़ा ख्याल, ठुमरी, सुगम संगीत,भाव संगीत आदि में भी कलाकारों की अच्छी पकड़ है। इसी प्रकार वाद्य यंत्रों में ढोलक, तबला, पखावज, नगड़िया, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, सिंथेसाइजर, पैड, कांगों, ड्रम, ऑक्टोपैड, झींका, मंजीरा आदि…। 

गुरु जी श्री अबोध सोनी जी के संरक्षण में नवरस म्यूजिकल ग्रुप महोबा निरंतर गतिशील है जिसने अभी हाल ही में “नवरस बुंदेली लोक कला समिति” के नाम से अपनी संस्था का रजिस्ट्रेशन करवा कर बुंदेलखंड की प्रत्येक लोक विद्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रण किया है।।

नवरस बुन्देली लोक कला समिति में प्रमुख रूप से निम्न कलाकार अपनी सेवायें दे रहे है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्र जी से सम्मान प्राप्त करते हुए।।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्र जी से सम्मान प्राप्त करते हुए।।

1-शरद अनुरागी (एम.ए.एवं प्रभाकर संगीत, गायन) -आल्हा गायक एवं बुंदली लोक गायक। 
2-जीतेन्द्र कुमार चौरसिया (एम.ए.एवं प्रभाकर संगीत गायन) -आल्हा गायक एवं बुन्देली लोक गायक।
3-सुमेन्द्र कुमार (एम.ए.एवं प्रभाकर संगीत गायन) -सुगम गायक एवं हारमोनियम वादक। 
4-बलवीर कुमार (एम.ए.एवं प्रभाकर संगीत गायन) -हारमोनियम वादक एवं गायक। 
5-पवन सेन “बुंदेलखंडी” (स्नातक संगीत गायन) -लेखक एवं बुंदली लोक गायक। 
6-अमन सोनी (एम.ए. एवं प्रभाकर संगीत गायन) -लोक गायक, तबला वादक, हारमोनियम वादक। 
7-राहुल अनुरागी (एम.ए. संगीत गायन) -लोक गायक, तबला वादक। 
8-अमित दिवेदी (एम.ए. संगीत गायन) -लोक गायक, सुगम गायक। 
9-अमित विश्वकर्मा (स्नातक गायन एवं वादन) -तबला वादक, पखावज वादक, ढोलक वादक, बांसुरी वादक। 

गुरु जी श्री अबोध सोनी जी के संरक्षण में नवरस म्यूजिकल ग्रुप

10-योगेंद्र यादव (एम.ए. संगीत गायन) -लोक गायक, फाग गायक
11-जीतेन्द्र चक्रवर्ती (एम.ए. संगीत गायन) -गायक, हारमोनियम, कीबोर्ड वादक
12-दुष्यन्त बुंदेला (स्नातक संगीत गायन) -तबला वादक, गायक
13-अनुराग देव (स्नातक संगीत गायन) -तबला वादक, ढोलक वादक
14-राधा रमण- (स्नातक संगीत गायन) -ढोलक वादक
15-नीरज विष्वकर्मा (संगीत साधक) -ढोलक वादक

राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 में विजयी होने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डी राजा बुंदेला जी एवं मुकुंद फाउंडेशन महोबा के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी से सम्मान प्राप्त करते हुए

सम्मान
1-योगी जी 2.0 शपथ ग्रहण समारोह 2022 इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दयाशंकर मिश्र जी द्वारा बुंदेली लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के हेतु सम्मानित।

2- राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोक गायन आल्हा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की महानिदेशक श्रीमती डिम्पल वर्मा जी द्वारा सम्मनित।

3- राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 में संपूर्ण राष्ट्र में लोक गायन आल्हा में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश जी अवस्थी के द्वारा सम्मानित।

4- उत्तर प्रदेश दिवस पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित लोग लोक गायन आल्हा में प्रदेश में दूसरा स्थान।

5- कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक वृंदावन में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम अधिशासी श्री कमलेश कुमार पाठक जी द्वारा सम्मान।

महोबा जनपद के माननीय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं गुरु जी के साथ गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में

6- राष्ट्रीय युवा उत्सव में 2022 में लोक गायन आल्हा में प्रदेश में प्रथम स्थान करने पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के उपनिदेशक श्री सी.पी. सिंह जी द्वारा सम्मनित।

7-सिधौली सीतापुर में महाराणा प्रताप जयंती में प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी द्वारा प्रताप गौरव सम्मान-2022 से सम्मानित।

8-प्रेस क्लब महोबा द्वारा आयोजित रजत जयन्ती समारोह में वीरभूमि सम्मान से माननीय सांसद श्री कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चन्देल जी द्वारा सम्मनित।

9-मुकुंद फाउंडेशन महोबा द्वारा आयोजित लोक उत्सव कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी एवं मुकुन्द फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी द्वारा सम्मानित।

9- राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता श्री राजा बुंदेला जी द्वारा सम्मानित।

10-ऑल इण्डिया वोमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसायटी द्वारा “आल्हा महोत्सव”प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने पर सम्मान।

 

अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी जी के साथ

प्रस्तुतियां
1- महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की उपस्थिति में 3 जून 2022 को राष्ट्रपति जी के पैतृक गांव प्रमुख में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आल्हा गायन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए और गायन की प्रस्तुति।
2- सिधौली सीतापुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आल्हा गायन की प्रस्तुति।
3- योगी जी 2.0 लखनऊ श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में लोक गायन की प्रस्तुति।
4- उज्जवला 2.0 के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष महोबा में आल्हा गायन की प्रस्तुति।

5- अर्जुन सहायक परियोजना के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के समक्ष लोक गायन की प्रस्तुति महोबा में।
6- रसिन बांध चित्रकूट में माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आगमन पर आल्हा गायन की प्रस्तुति।
7- 28 अगस्त 2021 महामहिम राष्ट्रपति जी के गोरखपुर भ्रमण कार्यक्रम में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
8- दीपोत्सव चित्रकूट में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
9- उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर अवध शिल्पग्राम लखनऊ में माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के समक्ष आल्हा गायन की प्रस्तुति।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के साथ नवरस बुन्देली लोक कला समिति के कलाकार
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के साथ नवरस बुन्देली लोक कला समिति के कलाकार

10- कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक वृंदावन में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
11- कालिंजर महोत्सव बांदा में आल्हा एवं बुंदेली लोक गायन की प्रस्तुति।
12- बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव झांसी में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
13- कजली महोत्सव महोबा में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
14- विश्व हिंदी दिवस पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा गांधी ऑडिटोरियम में आल्हा गायन की प्रस्तुति।

15- गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट नई दिल्ली में बुंदेली लोक गायन एवं आल्हा गायन की प्रस्तुति।
16- खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आल्हा गायन की प्रस्तुति।
17- मुकुंद फाउंडेशन महोबा द्वारा आयोजित लोक उत्सव आल्हा जयंती रंग पंचमी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायन एवं आल्हा गायन की प्रस्तुति।
18- आकाशवाणी छतरपुर से बुंदेली लोक गायन की प्रस्तुति।

19-उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में लोक गायन एवं आल्हा गायन की प्रस्तुति
20-18जून 2022 को नाहर एंटरटेनमेंट के द्वारा आयोजित बुंदेलखंड शौर्य उत्सव में कीरत सागर तट पर लोकगायन आल्हा।
20- 05 जुलाई मंगलवार वन महोत्सव माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर (मड़ियन)चित्रकूट में आल्हा गायन कार्यक्रम।

21-09 जुलाई शनिवार को प्रेस क्लब महोबा द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह में आल्हा एवं बुन्देली लोक गायन।
22-16 जुलाई बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर आल्हा गायन की प्रस्तुति।

बुन्देलखण्ड की महिमा 

admin

Bundeli Jhalak: The Cultural Archive of Bundelkhand. Bundeli Jhalak Tries to Preserve and Promote the Folk Art and Culture of Bundelkhand and to reach out to all the masses so that the basic, Cultural and Aesthetic values and concepts related to Art and Culture can be kept alive in the public mind.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *