Brajlata Mishra व्रजलता मिश्र

Photo of author

By admin

श्रीमती व्रजलता मिश्र  का जन्म 01-1-1949 (एक जनवरी सन् उन्नीस सौ उनन्चास ) में दतिया (मध्य प्रदेश) में हुआ आपके पिता पं० वासुदेव गोस्वामी (साहित्यकार – भक्तकवि हरिराम व्यासवंशीय) एवं माता श्रीमती पार्वती गोस्वामी। Brajlata Mishra के पति श्री रामकुमार मिश्र (पूर्व प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम झाँसी) (आचार्य केशवदास मिश्र वंशीय)

शिक्षा
एम० ए० (संगीत – गायन), संगीत प्रभाकर – गायन, तबला वादन, वायलिन वादन एवं संस्कृत – कोविद ।

सन् 1966 में हायर सेकण्डरी परीक्षा में “श्रीमती शिवप्यारी मिश्र – रजत पदक” प्रदान किया गया।

आर्य कन्या इंटर कॉलेज झाँसी से सेवानिवृत्त संगीत प्रवक्ता ।

साहित्यिक परिचय
विद्यार्थी जीवन काल से ही हिन्दी भाषा तथा बुन्देली में गद्य और पद्य लेखन ।

देशभक्ति पूर्ण तथा सामयिक गीत, हिन्दी तथा बुंदेली में गजल, चौकडिया, घनाक्षरी, कुण्डलियां, दोहा, रोला, सवैया हरिगीतिका, मुकरियां आदि छन्दों में रचना।

कवितायें सरल भावपूर्ण तथा गेय ।

गद्य तथा पद्य का प्रकाशन-
दतिया की महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल की पत्रिका ‘शिशिर। 
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका ‘प्रतिभा’। 
भोपाल,रीवा,ग्वालियर, झाँसी और दतिया से प्रकाशित दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, साप्ताहिक भारती, सप्तवर्ण अमर आलोक, अंजाम तथा दतिया प्रकाश आदि समाचार पत्रों में। 

झाँसी – स्मारिका, झाँसी – महोत्सव स्मारिका, आर्ष- ज्योति तुलसी – दल, करोंदी के फूल, बुन्देली – बसन्त, बुंदेली-दरसन, गीत वल्लरी,निष्काम श्रावक भैया कपूरचंद जैन पोतदार अभिनंदन ग्रंथ विश्वगौरव डॉक्टर सुरेशचंद्र शास्त्री स्मृति – ग्रंथ, साहित्य-वारिधि श्री रामचरण हयारण ‘मित्र’ स्मृति-ग्रंथ, डा. नर्मदा प्रसाद गुप्त स्मृति ग्रंथ व्यास यश – सिन्धु काव्य मनीषी घासीराम व्यास समीक्षा एवं सुमनांजलि ग्रंथ, काव्यामृत, झाँसी जनपदीय काव्य संदर्शिका, बुंदेलखंड की कवयित्रियां आदि पत्रिकाओं एवं पुस्तकों में कविताएं लेख तथा संस्मरण प्रकाशित |

साहित्यिक सम्मान
झाँसी के राष्ट्रीय प्रगतिशील साहित्यकार संघ। 
बुंदेलखंड शोध संस्थान। 
समय की पुकार संस्था। 
सरस्वती काव्य कला संगम। 
नवांकुर कला एवं साहित्य परिषद। 
बुंदेली साहित्य समिति। 
बुंदेलखंड संगीत कला संस्थान। 
युवा ब्राह्मण महासंघ। 
कादम्बिनी पत्रिका अप्रैल – 2005 में चित्र रचना – 24 में ‘सूना जीवन’ कविता को प्रथम पुरस्कार। 
राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्मान पत्र (हिंदी विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी तथा रुद्राणी कला ग्राम एवं शोध संस्थान, ओरछा )। 
पं० लखनलाल रावत एवं पं० रामकृष्ण त्रिपाठी की स्मृति में शिक्षक सम्मान। 
राष्ट्रीय कवि संगम। 
जन कवि नाथूराम साहू कक्का स्मृति सम्मान। 
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा उत्कृष्ट हिंदी साहित्य सेवा सम्मान।
सरल साहित्य एवं कला संगम केंद्र द्वारा सम्मान। 
युग साहित्य परिषद्, भेल झाँसी द्वारा सम्मान इनर व्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान कीर्ति- शेष शंकरलाल मेहरोत्रा की स्मृति में सम्मान महाकवि अवधेश साहित्य समारोह में सम्मान। 
राव बहादुरसिंह बुन्देला बसारी स्मृति सम्मान-2015। 
बुंदेलखंड शोध संस्थान झाँसी की पूर्व उपाध्यक्ष, साहित्य मंत्री। 
बुंदेली साहित्य समिति तथा अन्य संस्थाओं की सदस्य ।
पं० सीता शरण नायक स्मृति दिवस समारोह में “साहित्य भूषण सम्मान’। 
तुलसी साहित्य अकादमी झाँसी की अध्यक्ष। 

 सांगीतिक परिचय
1 – भारत विकास परिषद द्वारा “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन’। 
2 – श्री सरस्वती काव्य कला संगम की ओर से ‘काव्य कलाधर ‘ उपाधि । 
3 – आकाशवाणी भोपाल, छतरपुर तथा झाँसी केन्द्रों से वर्ष 1969 से अद्यतन बुंदेली लोकगीत बी. हाई ग्रेड कलाकार। 
4 – शास्त्रीय तथा सुगम संगीत की शिक्षा दतिया के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ श्री नारायण लाल भट्ट जी से प्राप्त ।
5 – जुलाई 1969 से आकाशवाणी भोपाल से कु व्रजलता गोस्वामी और सहेलियां शीर्षक से लोक गीतों का गायन ।
6 – जनवरी 1979 से आकाशवाणी छतरपुर से श्रीमती व्रजलता मिश्र नाम से बुन्देली लोक गीतों का गायन ।
7 – सन् 1971 में आकाशवाणी लखनऊ द्वारा प्रादेशिक लोक संगीत सभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व ।
9 – आकाशवाणी भोपाल, लखनऊ, झांसी, छतरपुर आदि केन्द्रो से बुन्देली लोकगीतो का प्रसारण ।
10 – संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली में बुन्देली लोकगीतों तथा ब्रजभाषा के होली विषयक सवैयों की रिकार्डिंग ।
11 – आकाशवाणी पत्रिकाओं में तथा “म०प्र० के संगीतज्ञ” नामक ग्रन्थ में सचित्र परिचय प्रकाशित ।
1 – बुन्देली लोकगीतो के रंगमंचीय कार्यक्रमो की नई दिल्ली, वृन्दावन, मउरानीपुर, ललितपुर, ओरछा, दतिया, झासी आदि नगरों में सफल प्रस्तुति।

सांस्कृतिक एवं सांगीतिक प्रतियोगिताओं की निर्णायक
1 -केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1
2 – केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3
3 -एस० आ० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स,
4 -33वीं वाहिनी
5 – पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज ओरछा में रेडियो बुंदेलखंड द्वारा आयोजित लोकगीतों की प्रतियोगिता बुन्देली आइडल
6 – झाँसी महोत्सव
7 – बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव
8 – नवोदय विद्यालय ( बरुआसागर )
9 – रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल
10 – ग्रेटर झाँसीज

 सांगीतिक सम्मान –
1 – पंडित श्री नारायण लाल भट्ट स्मृति सम्मान-2022
2 – ज्ञानाश्रम शक्तिपीठ
3 – बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव
4 – चिल्ड्रंस एजुकेशन सोसाइटी झांसी द्वारा वरिष्ठ संगीतज्ञ सम्मान
5 – अटल एकता मंच
6 – बुंदेलखंड साहित्य समिति
7 – झाँसी झाँसी महोत्सव
8 – मध्य प्रदेश आदिवासी लोक कला परिषद भोपाल संगीत गुरुकुल कला शोध संस्थान दतिया द्वारा सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित।

प्रकाशित कृति – बिसरत नइँयाँ रे

अप्रकाशित कृतियाँ
नमन और अभिवंदन ( हिंदी काव्य संग्रह )
मन की रागिनी (हिन्दी गीत तथा कविताएँ)
सुरभित सुमन (हिन्दी आलेख तथा संस्मरण)
बाल – वाटिका (बाल-गीत)
मिसरी सी बुन्देली ( बुन्देली आलेख तथा संस्मरण)
भीजै हिलोरन चूनरी (बुन्देली लोकगीत)

डॉ चंद्रिका प्रसाद दीक्षित का जीवन परिचय 

Leave a Comment

error: Content is protected !!