झांसी रानी-सी झलकारी शोधपरक पुस्तक का विमोचन

उत्तर प्रदेश राजभवन से आये विशेष स्नेह आमंत्रण पर लोकभूषण पन्नालाल ‘असर’ द्वारा रचित गुमनाम वीरांगनाओं  में “झांसी रानी-सी झलकारी” (Jhalakari Bai) पुस्तक के विमोचन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री मती आनंदी बेन पटेल जी के कर कमलों से दिनांक 12-10-23 को दोपहर 2 बजे राजभवन लखनऊ मे सम्पन्न सम्पन्न हुआ ।

विमोचन के दौरान लेखक पन्नालाल ‘असर’ ने बुंदेलखंड की गुमनाम वीरांगनाओं के इतिहास के उन अनछुए पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया के जल्द ही बुंदेलखंड की अन्य वीरांगनाओं पर शोध कार्य पूर्ण हो जाएगा,  इस जानकारी पर महामहिम उप राज्यपाल श्री मती आनंदी बेन पटेल जी ने श्री पन्नालाल ‘असर’  जी को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल साहित्यिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हमारी पुरातन नारी शक्ति के इतिहास से हमारी आधुनिक नारी शक्ति को प्रेरणा मिलेगी ।

राम की अग्नि परीक्षा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *