Dr. Saroj Gupta डॉ. सरोज गुप्ता

Photo of author

By admin

बुंदेलखंड की लब्ध प्रतिष्ठित लेखिका डॉ सरोज गुप्ता Dr. Saroj Gupta लोक संस्कृति की एक ऐसी अद्भुत उपासिका हैं जिन्होंने अपने गहन अध्ययन, श्रमसाध्य अन्वेषण, शोध एवं सतत अध्यवसाय से बुंदेलखण्ड के साहित्य को एक नई दिशा प्रदान की है। जहाँ उनके द्वारा हिंदी भाषा की समृद्धि के अनेक सोपान द्वार विकसित किए गए वहीं लोक संस्कृति, लोक साहित्य, लोक परंपरा के सम्यक संरक्षण-संवर्द्धन के साथ ही बुंदेली विश्वकोश निर्माण, बुंदेली भाषा कि व्युत्पत्ति, उसका वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित अनेक ऐतिहासिक और उल्लेखनीय ग्रंथों का सर्जन किया है। बुंदेलखण्ड के लिए उनका प्रदेय निश्चित रूप से एक अनमोल थाती है।

Dr. Saroj Gupta जन्म 20 जुलाई 1963 बडागांव, झांसी में हुआ, आपके पिता का नाम स्व श्री बुद्धि प्रकाश सरावगी और माता स्व रामप्यारी सरावगी है आप वर्तमान में 

अध्यक्ष – हिन्दी विभाग पं. दीनदयाल उपाध्याय, शासकीय स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर (म. प्र. ) में कार्यरत है आपके पति डॉ. हरिमोहन गुप्ता, सेवानिवृत्त सीनियर साइन्टिफिक ऑफीसर, फॉरेन्सिक साइन्स लैबोरेटरी, सागर (म. प्र. ) हैं ।

शासकीय सेवा में नियुक्ति दिनांक : 1989

शैक्षणिक योग्यता : एम. ए. हिन्दी साहित्य, बी. एड. बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी (उ.प्र.) वर्ष– 1984
पीएच. डी : निदेशक, डॉ. भगीरथ मिश्र, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) वर्ष–1987

उन्मुखीकरण कार्यक्रम :
30.08.1993 से 26.09.1993, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र.)
19.07.1996 से 08.08.1996, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म. प्र.)
21.12.1998 से 10.01.1999, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.)
31.07.2000 से 20.08.2000, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.)

प्री कमीशन NCC :
ए-ग्रेड WOTS ग्वालियर ( वुमन ऑफीसर्स ट्रेनिंग स्कूल ग्वालियर से प्री कमीशन एवं रिफ्रेशर कोर्स) 1998 में किया।
रिफ्रेशर कोर्स NCC :
सितम्बर 2003 एन.सी.सी. ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ग्वालियर (म. प्र. )

शासकीय सेवा में कार्यकाल :
1- सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय गढ़ाकोटा, सागर 29.11.89 से 04.01.1990
2- सहायक प्राध्यापक, शासकीय नेहरू महाविद्यालय, देवरी 05.01.1990 से 12.08.1994
3- सह–प्राध्यापक, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर उत्कृष्टता कन्या महाविद्यालय, सागर (म. प्र.) 12.08.1994 -15.06.2015
4- प्राध्यापक, पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर (म.प्र.) 15.06.2015 से वर्तमान में निरंतर ।
5- प्रभारी प्राचार्य (Deployment), शासकीय नवीन महाविद्यालय बांदरी, 28 फरवरी 2019 से 30 जून 2019।
6- प्रभारी प्राचार्य (Deployment), शासकीय नवीन महाविद्यालय जैसीनगर, 03 मार्च 2022 से 04 मई 2022
7- राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी : शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सागर, 1996 से 1997 तक कार्य किया।
8- नेशनल कैडेट कोर कम्पनी कमांडर : लेफ्टिनेंट के रूप में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सागर 1998 से 2010 तक कार्य किया।

 
शोध कार्य विवरण :
1- माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भोपाल (म. प्र. ) एफ. 4/40 (2) 99(एम.आर. पी/सी.आर.ओ राशि 25000/- 1999 से 2001 विषय – ‘बुन्देली के प्रमुख कवियों के साहित्य का अनुशीलन’

2- मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, दिल्ली (भारत ) एफ – 5 – 211/ 2003/एच.आर.पी 2003, राशि 4,90,000/- 2003 से 2006 विषय – ‘बुन्देली शब्दकोश निर्माण, अर्थद्योतन एवं शब्द परम्परा’

3- त्रिभाषी लोक शब्दकोश के सम्पादन का दायित्व: केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा, अनुसंधान एवं भाषा विभाग द्वारा हिन्दी लोक शब्दकोश परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन बुन्देली-हिन्दी-अंग्रेजी त्रिभाषी लोक शब्दकोश का सम्पादक नियुक्त, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा दिनांक 27.01.2021, सम्पादन हेतु मानदेय 60,000/- रुपये, लोक शब्दकोश सम्पादन प्रकाशन प्रक्रिया सम्पन्न होने पर (कार्य निरंतर) ।

शोध निर्देशन :
1-श्री अरविंद सिंह दीक्षित, विषय – ‘श्री अटलबिहारी बाजपेयी: व्यक्तित्व और कृतित्व’,  डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2004

2-कु. अमिता जैन, विषय – ‘महाकाव्य परम्परा में मूकमाटी का अनुशीलन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2004

3-श्री वरदानी प्रजापति, विषय – ‘ टीकमगढ़ जिले की बोली का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2005

4-श्री राजेश कुमार पाठक, विषय – ‘कवि रमाशंकर मिश्र की रचनाओं का समीक्षात्मक अनुशीलन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2007

5-श्री रघुनाथ पाल, विषय- ‘साहित्य व संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में पं. गुणसागर सत्यार्थी के | साहित्य का अनुशीलन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2009

6-कु. निधि जैन, विषय – ‘मध्यकालीन जैन काव्य परम्परा का सांस्कृतिक अनुशीलन’, डॉ. 2010 हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. )

7-श्रीमती दीपिका पाराशर, विषय – ‘मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यासों का सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अनुशीलन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2013

8-श्रीमती अनुभूति सेन, विषय – ‘प्रेमचन्द का उपन्यास साहित्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक  आन्दोलन का अनुशीलन’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) 2013

9-श्री दीपक बिलगैंया, विषय – ‘मध्यप्रदेश की हिन्दी पत्रकारिता में व्यंग्य स्तम्भ लेखन का विश्लेषण’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. ) 2013

10- श्रीमती प्रीति गुप्ता, विषय – ‘प्रेमशंकर: व्यक्तित्व व कृतित्व’, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र. )2013

11- श्रीमती रश्मि जैन, विषय – ‘शेखर जोशी का रचना संसार’, डॉ. हरीसिंह गौर 2014 विश्वविद्यालय, सागर (म. प्र.)

सम्मान / प्रशस्ति पत्र
1-झाँसी महोत्सव सम्मान 1997 बुंदेली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति उन्नयन हेतु प्रथम पुरस्कार
2-रिसर्च लिंक सम्मान वर्ष 2002 – 2003 विशिष्ट शोध दृष्टि विकास एवं सतत् रचनात्मक सहयोग हेतु, इंदौर
3-झाँसी महोत्सव, 26 फरवरी से 04 मार्च 1997
4-हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग – प्रशस्ति पत्र महादेवी वर्मा जन्मशती वर्ष सम्मान हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग 2006 इलाहाबाद 27.03.2006
5-आत्मीय सम्मान –मैत्री पुरस्कार श्रुत पंचमी मै समूह गुना (म.प्र.) 2006
6-भारतीय भाषा सम्मान, उज्जैन भारतीय भाषा परिषद उज्जैन 2006
7-महादेवी स्मृति सम्मान, प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग 2007
8-राष्ट्रसेवा नेशनल अवार्ड, सागर अखिल भारतीय नारी प्रगति मंच, 2009 सागर
9-सरस्वती श्री नेशनल अवार्ड, सागर अखिल भारतीय नारी प्रगति मंच, सागर 2009
10- हिन्दी भाषा भूषण सम्मान, श्रीनाथद्वारा
11- हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग शताब्दी आगरा समारोह सम्मान,
12- प्रेरणा साहित्य रत्न, छत्तीसगढ़
13- विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान, दिल्ली
14- रवीन्द्र प्रगति मंच आलमपुर, जिला भिण्ड (म.प्र.) 2009
15-साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा राजस्थान 2010
16-हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग शताब्दी 2010 समारोह, आगरा (उ.प्र.) 2010
16-बहुआयामी संस्था, छत्तीसगढ़ 2010
17- पदुमलाल पन्नालाल बख्शी सम्मान, सागर2013
18-हिन्दी साहित्य सम्मेलन, सागर
19- बुन्देली समारोह सम्मान, सागर
20-बुन्देलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद सागर2013

21 – राव बहादुर सिंह बुंदेला सम्मान, बसारी बुन्देली विकास संस्थान, बसारी, छतरपुर, 2014
22- साहित्य गौरव सम्मान, दिल्ली जे.एम.डी. पब्लिकेशन दिल्ली 2015
23- राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान, इलाहाबाद अखिल भारतीय हिन्दी सेवी संस्थान, इलाहाबाद, 2015
24- महिमा साहित्य रत्न सम्मान, दुर्ग महिमा प्रकाशन दुर्ग 2016
25- बुन्देलखण्ड कनेक्ट अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, झाँसी बुन्देलखण्ड कनेक्ट झाँसी 2016
26- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रशस्ति पत्र, सागर2013
27-गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार 2017
28- आशादेवी सुराणा राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान, भीलवाड़ा
29- बुंदेली साहित्य अलंकरण – बुन्देली वैभव – 2017, सागर
30- अहिंसा सम्मान, पूना

31- महिला साहित्यकार सम्मान, ग्वालियर
32- बैंक ऑफ इंडिया प्रशस्ति पत्र, सागर2018
33-विश्व हिन्दी दिवस, सागर 10 जनवरी 2019
34-प्रान्तीय युग सृजेता शिविर, भीलवाड़ा, राजस्थान
35- श्री धनश्यामदास सक्सेना स्मृति पुरस्कार, भोपाल हिन्दी लेखिका संघ म.प्र. प 2019
36- अरूणिमा स्मृति सम्मान, लखीमपुर
37- श्रीमती रमादेवी अवस्थी सम्मान, भोपाल
38 ‘कोरोना- कलम – योद्धा’ सम्मान, अलवर
39- श्री देशना – लघुकथा एवं काव्य प्रतियोगिता 2020, प्रशस्ति पत्र, पुणे
40-काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक पत्रिका लखीमपुर खीरी  1920  

41-तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल 2019
42-श्री देशना, फाउंडेशन ट्रस्ट, पुणे 2020
43-वाग्योग चेतना पीठम्, वाराणसी2020
44-विद्याभारती संस्था, भारत 2020
45-गहोई दर्पण पत्र – इकाई भारत 2021
46- वाग्योग नारी सम्मान-2019, वाराणसी
47-साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल 2021
48-मधुकर शोध संस्थान एवं इंटेक, दतिया म.प्र. 2021
49-सूर्या संस्थान, नोएडा 2022
50-महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम्, भोपाल (म.प्र.) 2022

अंबिका प्रसाद दिव्य का जीवन परिचय 

Leave a Comment

error: Content is protected !!