बुंदेली शब्दकोश

बुन्देली शब्दकोश (Bundeli Shabdkosh)

बुन्देली शब्दकोश : भाषा, अर्थ, उच्चारण और लोकजीवन का अनमोल संग्रह

बुन्देली शब्दकोश ऐसा महत्वपूर्ण भाषाई संग्रह है, जिसमें बुन्देली भाषा के प्रचलित एवं अप्रचलित शब्दों, उनके अर्थों, उच्चारणों, व्याकरणिक विशेषताओं तथा वाक्यों में उनके प्रयोग को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाता है। यह शब्दकोश बुन्देली भाषा की शब्द-संपदा को सुरक्षित रखने, उसके स्वरूप को समझने और आने वाली पीढ़ियों तक उसकी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

बुन्देली मध्य भारत की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में से एक है। इसका मुख्य भाषाई क्षेत्र बुन्देलखंड है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं आसपास के क्षेत्रों में फैला हुआ है। बुन्देली का संबंध हिन्दी की पश्चिमी हिन्दी की भाषाई परंपरा से माना जाता है। इसकी अपनी विशिष्ट शब्दावली, ध्वनि-विशेषताएँ, बोलने की शैली, मुहावरे, लोकोक्तियाँ और लोक-अभिव्यक्तियाँ हैं, जो इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं एवं बोलियों से अलग पहचान प्रदान करती हैं।

बुन्देली भाषा का भौगोलिक विस्तार

बुन्देली भाषा मुख्यतः बुन्देलखंड क्षेत्र में बोली जाती है। उत्तर प्रदेश में झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बाँदा, महोबा और चित्रकूट इसके प्रमुख भाषाई क्षेत्रों में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी और अशोकनगर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों में बुन्देली के विभिन्न भाषाई रूप प्रचलित हैं।

इन क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय इतिहास, सामाजिक संपर्क और सांस्कृतिक परंपराओं के कारण बुन्देली के उच्चारण, शब्द-प्रयोग तथा बोलचाल में कुछ अंतर दिखाई देते हैं। यही विविधता बुन्देली भाषा को समृद्ध बनाती है। किसी व्यापक बुन्देली शब्दकोश में इन क्षेत्रीय भिन्नताओं को स्थान देना आवश्यक है, ताकि एक ही शब्द के अलग-अलग रूपों और अर्थों को समझा जा सके।

बुन्देली शब्दकोश का उद्देश्य एवं महत्त्व

बुन्देली शब्दकोश का प्रमुख उद्देश्य बुन्देली भाषा की मौखिक और लिखित शब्द-संपदा का संरक्षण, संकलन और व्यवस्थित प्रस्तुतीकरण करना है। इसमें दैनिक जीवन में प्रयुक्त शब्दों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, लोककला, लोकसाहित्य, पारिवारिक संबंधों, रीति-रिवाजों, लोकविश्वासों और पारंपरिक ज्ञान से संबंधित शब्दों को भी संकलित किया जा सकता है।

बुन्देली शब्दकोश के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं—

1- शब्दों का संकलन: बुन्देली के प्रचलित, पारंपरिक, स्थानीय तथा कम प्रचलित शब्दों को एक स्थान पर संग्रहित करना।

2- अर्थ का स्पष्टीकरण: प्रत्येक शब्द का सरल, स्पष्ट और संदर्भानुकूल हिन्दी अर्थ प्रस्तुत करना।

3- उच्चारण का विवरण: शब्दों के स्थानीय उच्चारण और ध्वनिगत विशेषताओं को यथासंभव स्पष्ट करना।

4- वाक्य-प्रयोग: शब्दों के वास्तविक प्रयोग को उदाहरणों के माध्यम से समझाना।

5- क्षेत्रीय विविधता का संरक्षण: अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित शब्द-रूपों और उनके अर्थों को दर्ज करना।

6- लोकसाहित्य का संरक्षण: बुन्देली के मुहावरों, लोकोक्तियों, लोकगीतों और लोककथाओं में प्रयुक्त विशिष्ट शब्दों को सुरक्षित रखना।

7- शिक्षा एवं शोध में सहायता: विद्यार्थियों, शिक्षकों, लेखकों, साहित्यकारों और भाषाविदों को अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए विश्वसनीय सामग्री उपलब्ध कराना।

8- नई पीढ़ी से जुड़ाव: युवा पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, स्थानीय संस्कृति और भाषाई विरासत से परिचित कराना।

 बुंदेली शब्दकोष Bundeli Dictionary

इसे भी देखिए: बुन्देली विरोधाभाषी शब्द

अ/आ  
आइयो – आइयेगा।
अकाज – बुरा काम।
अकती खेलना – लड़कियों द्वारा अक्षय तीज का त्योहार मनाना।
अंकुरिया – गट्ठे।
अगन-अग्नि – हाजमा शक्त, मार्गशीर्ष।
अगाने – तृप्त होना।
अगनाई – आँगन।
अंगोट – मार्ग रोकना, अधिकार करना।
अघाना – तृप्त होना।
अघाके सांस लेना – आह भरना।
अचै लेना – भोजन के बाद हाथ धो लेना।
अछीती – अक्षय।
अटकर – अटकल।
अटकें खांगे – अटक जाने पर।
अटा-अटारी – दुमंजिला मकान।
अठाव – शैतानी।
अड़कें – हठकर।
अडुआ – मूर्ख/हठी।
अतरारी – छत पर की आड़ी लकड़ी।
अधपर – अनाधार/बीच में।
अथांह – गंभीर/जलाशयादि।
अथाई – गाँव की खुली बैठक।
अदिन – बुरे दिन।
अँदयारो – अंधेरा।
अधेला – आधा पैसा।
अनमनें – उदास।
अनारी – शैतान ऊधमी।
अनार – अठाव, शौतान।
अनुआ – दोष/अपराध/बहाना।
अनोय – उपाव।
अनोई – उद्योगी/कार्य कुशल।
अन्तस – भीतर/हृदय में।
अन्त – अन्यत्र/अन्य।
अन्होंनो – अनोखा।
अपुन – आप, श्रीमान।
अपौंच – पहुँच के बाहर।
अफरना – पेट भरना।
अफाज – अपाहिज।
अबाई – आगमन।
अबै – अभी।
अबिरथाँ – व्यर्थ।
अभर – गर्व।
अमी – अमृत
अमरौती – अमृत।
अमल – व्यसन।
अजान/अयान – अज्ञान।
अरथी – चिता।
अरवत/अरैउत – रस्सी बाँधकर कुएँ में उतारना ।
अरैंनां – रस्सी बाँधकर कुएँ में उतारना।
अरै कौ परौ – बेगार टालना।
अरझो – उलझन।
अलफ – संकट/अल्पायु में मृत्यु, मौत टालना।
आखत – चावल/अक्षत।
आगम – भविष्य।
आदौ – अदरक/अर्थ।
आँदू – लगना/मदांध होना।
आधान – गर्भ।
आबरदा – उम्र।
आसरौ – सहारा।
आँसना – खटकना।
आरौ – दीवाल मे वस्तु रखने का स्थान/आला।
आसों – इस वर्ष।
इतै – इधर ।
इकारौ – इकहरा/दुर्बल शरीर का ।
इयै – इसे ।

Also Read:- क्रिया के भेद

उ/ऊ
उअत – उदित होना ।
उकास – अवकाश ।
उकार पछाड़ – बड़ा उद्योग।
उगंयाँ – अँगुलियाँ ।
उगरियाँ – अँगुलियाँ।
उगारे – नंगे बदन, उगेरना, उघारना ।
उजार – उजाड़ ।
उतार – ढाल ।
उतै – उधर ।
उदना – उस दिन ।
उनें – उन्हें/उनको ।
उनजस/उनार – अनुहार ।
उन्हार/उन्हवाह – अनुहार ।
उपारी – उखाड़ी ।
उबारना – मारने को हथियार उठाना/पार लगाना ।
उबीनों – उदास/फीका ।
उयै – उसे ।
उयें – उदित होने पर ।
उरइयाँ – सबेरे की धूप ।
उरानें – उलाहनें ।
उसारे – दालान ।

ऊ – वह ।
ऊसई – अकारण, वैसे ही ।
ऊरई – उदित हो रही ।
ऊले पार – उस पार ।

ए/ऐे 
एकठिया/एकठौल/एकठया- एक ।
ऐंगर – समीप ।
ऐंचना – खींचना ।
ऐंचातानी – खींच -तान ।
ऐझरा – बयान ।
ऐंडान – अंगड़ाई लेना ।
ऐंन – खूब/बखूबी/भरे हुए गाय के थन ।
ऐले पार – इस पार ।

ओे/औै
ओई – उसी।
ओड़ना – सहना ।
ओंगन – चक्के में लगाने के लिए तेल में भिंगोई रूई आदि ।
ओंदाना – ओंधा देना/उलटना ।
ओली – गोद ।
औखद – दवा।
औखाद – हिम्मत/शक्ति/सन्तति ।
औलें – उदरन/रेखाएँ ।

क
क – के लिए के अर्थ में एक प्रत्यय यथा जाँयक (जाने के लिये) ।
कक्का-कक्इया – चाचा-चाची ।
ककरा – कंकड़ ।
कँखयाएँ – बगल मे दबाये/नाम धातु काँख शब्द से बनी क्रिया ।
कगदा – कागज ।
कचरना – कुचलना ।
कचैरी – कचहरी ।
कचैरी/कचैर – विवाह मे गहनों के साथ चढ़ाये जाने वाली चूड़ियाँ।
कछोटा – स्त्रियों द्वारा परिश्रम का कार्य करते समय लगाई
काँछ/कच्छा ।
कजरा – काजल ।
कजरौटी – काजल रखने का पात्र ।
कटाछनें की – निर्णायक लड़ाई/बातचीत ।
कटा करना – मार-काट करना ।
कटाछन – कटाक्ष ।
कठला कंठी – काँच के दानों का हार ।
कड़ना – निकलना ।
कड़के – श्रेष्ठ।
कडै़आ – कण।
कंदेला/कंधेला – मुख खुला रखकर स्त्रियों का धोती ओढ़ने का एक ढंग।
कनाव – किनारा कसी।
कबीला – परिवार/कुटुम्ब-कबीला।
कभऊ – कभी
कमल – हृदय/एक फूल।
करकसा – दुष्ट स्त्री।
करवा – मिट्टी का टोंटीदार पात्र।
करतूत – कारनामा।
करौंटा – करवट।
कलपें – दुःख पाना।
कलकान करना – परेशान करना
कसकना – खटकना।
कहना – कहाँ।
काड़ना – निकालना।
कातीं – कहतीं।
कारिन्दा – मुख्तार।
कानें – कहना।
कालोनी – दाल-भात, शकर, घी और बड़ा मिलाकर बनाया गया खाद्य।
कितेक – कितना
कितनऊं/कितेकऊ – कितना ही।
कुचाल – दुष्टता।
कुची – चाबी।
कुठिया/कुठैला – अनाज रखने का मिट्टी का बड़ा पात्र।
कुठौर/कुठैया – बुरा स्थान।
कुबेरा – देर/कुसमय।
कुप्यारे – प्र्रेम वंचित।
कुमरगढ़ा – वह गडढा जहाँ से कुम्हार मिट्टी खोदकर लाते हैं।
कुरा – अंकुर।
कुरैया – घर छाने की लकड़ी।
कूँड़ी – चैडे़ मुख का मिट्टी का पात्र।
कूत-खाँद – ज्ञान/जानकारी।
केतारथ – कृतार्थ।
केंड़ा – सूत की पिण्डी।
कइयां – आधा पाव घी या तेल नापने का मिट्टी का पात्र।
कइयक – कई एक।
कैंयां – खड़े- खड़े गोद में लेना।
कैलौ – मटके के नीचे का आधा भाग जिस पर मैंदा के माड़े बनाये जाते हैं।
कोंडीला – कोड़ी जैसे श्वेत चिन्ह का साँप।
कोते – बदले में।
कोद – तरफ।
कोंप पै – विकास की ओर/बाढ़ पर।

ख
खता – फोड़ा।
खरा – चोखा/शुद्ध/खरगोश।
खसम – पति।
खातिर – निमित्त मान।
खोटा-रव्वाटा – बुरा/अशुद्ध।
ख्यालत-खेलत – खोलता है।
ख्याप खेप – एक बार में जितने घड़े पानी आयें।
खितयारे – किसान।
खिसयाना – नाराज होना।
खुदन्त – कुचलना।
खैला – गट्टा/काले रंग का हृष्ट-पृष्ट छोटा बैल।
खोंग – खोखला।
खोबा – अंजली भरकर/खोया दूध का।

ग
गटा – आँख की पुतली।
गट्टा – छोटा बैल।
गदियां/गेदरी – हथेली।
गडडी – छोटी गाडी।
गरदा – धूल
गरदी – भीड़
गरयार – कामचोर बैल/बैठने वाला बैल।
गहनों/गानों – आभूषण।
गाहिर/गहीर – गंभीर।
गाड़ौ – बड़ी गाड़ी।
गड़ली – छोटी गाड़ी।
गारी गुप्ता – गाली गलौच।
गा – गया।
गाँसना – फाँसना।
गिरस्तीवारे – गृहस्थ।
गिरूआ – गेहूँ की एक बीमारी।
गिरैयां – जानवर बांधने की रस्सी।
गुइयां – सखा, सखी।
गुनियाँ – झाड़-फूंक करने वाला।
गुलचा – मुट्ठी में बंधी तर्जनी या अंगुष्ठ का गाल पर प्रहार।
गुसइयाँ – स्वामी/महात्मा/गुरू।
गंवड़ों – ग्राम का वह समीपवर्ती मैदान जहाँ लोग टट्टी फिरने जाते हैं।
गैल – राह।
गैलारौ – पथिक।
गों – दाव/वारौ/लाभ/सुविधा।
गोऊ – गेहूं।
गोंत-गिलाऔ – नाबदान आदि की गन्दी कीच।
गोरी – सुन्दरी/गोरे रंग की स्त्री।

घ
घटिया – मार्ग की चढ़ाई।
घतिया – चापेट।
घनेरी – घनी।
घरियाँ – स्वर्णकार का धातु गलाने का पात्र।
घाले घबा न घलना – असफल होना।
घलना – मारना।
घारौ – ढोलक आदि का ढांचा।
घिंची घोच – गरदन।
घुल्ला – शक्कर धातु या मिट्टी का घोड़ा/जिस शरीर में देव आता है।
घूंघट – मुखाच्छादन।
घैला – छोटा घड़ा।
घ्याला – घैला का बनाफरी रूप।
घोरूआ घोरना – काम में देर लगाना।

च
चइयां मइयां – बच्चों का चक्कर खाने का खेल।
चकरी – लम्बी/श्रावण मास में खेलने का एक लकड़ी का गोल खिलौना।
चपिया – चैड़े मुख की छोटी मटकी।
चबाई – शैतान।
चलाव – गौना।
चांड़े रहना – तैयार रहना/बुरे कामांे के लिए उद्यत।
चात – चाहत है।
चाना – चाहना।
चाय – चाह।
चाब खाना – शान्त रहना।
चावें – चाहते हैं।
चिनारी/चिन्हारी – पहचान/अभिज्ञान/परिचय/स्मारक वस्तु।
चिहारी – वेदना से तड़पने की आवाज
चीता – एक हिंसक जीव।
चुपाना – चुप रखना।
चुखैला – जिस बैल ने गाय का खूब दूध पिया हो।
चुक्का – भूल।
चेंथरी चढ़ना – मस्ती आना।
चोला – देह।
चैगिरदां – चारों ओर।
चौंरी – चमर।

छ
छटिया – बाँस का पात्र।
छटैया – छड़ी।
छमाका – बिछियों की आवाज।
छेंकना/छ्यांकना – राह रोकना।
छांयरी/छुयारी – छाया।
छिनारौ – व्यभिचार।
छिनारिन – व्यभिचारिणी।
छुटिया/छूटा – काँच का कण्ठ-भूषण।
छैयाँ – छाया।
छैला – सजा हुआ जवान।
छोबा – छेड़खानी।

ज
जबर – मोटा/शक्तिशाली।
जती – तार खींचने का औजार।
जबरई – जबरदस्ती।
जाना जनना – पैदा करना।
जाँ – जहाँ।
जामिन – यामिनी का अपभ्रंश/रात।
जाँगे – जँघा।
जाँगा – जगह।
जिदना – जिस दिन।
जियन/ज्यौरिया – जीवन सूत्र।
जीरा – दिलमन एक मसाला।
जुड़ाना – शान्ति पाना।
जूजना – जूझना/लड़ना।
जेलना – जुताई का एक प्रकार ।
जोरा – रस्सी/जोड़ा/युग।
जोबन/जुबन – जवानी/स्तन।
जौलौं – जब तक।
जौआँ – कहू आदि के छोटे फल।

झ
झक मारना – विवश होना।
झमँ – मूर्छा
झाड़े जाना – पखाना फिरना।
झाँम देना – भय दिखाना।
झिँकना – खिँचना।
झिन्ना – झरना/पतला।
झींकना – खींचना।
झूमर – छत की सजावट के लिए लटकाने की वस्तु

ट
टटोना  – टटोलना।
टन्ना जाना – बच्चों के जोर से रूदन में आवाज का रूक जाना।
टांको – दाग।
टिकली – स्त्रियों के भाल का काँच का गोल भूषण।
टिक्का – याद।
टिया – अवधि।
टोंका/ट्वाका – शैतान लड़का।
टुइंयाँ – तोता।
टेंकना – पकड़ना।
टैया – बड़ी कौड़ी।
टोरना – तोड़ना।
टोंने टुनई – पेड़ का अग्र भाग।

ठ
ठकुर सुहाती – मुँह देखी।
ठट्टा – हँसी मजाक।
ठठरी – मुर्दा ले जाने की काष्ठ शिविका।
ठबेरना – जबरन देना/गले बांधना।
ठांका – बन्दूक की आवाज।
ठँंसना – डाँटना।
ठोकना – पीटना।
ठोड़ी – ढुड्ढी, हनु।

ड
डटा – अड़ा/सजा हुआ।
डटैयाँ लगाना – छिपकर देखना।
डबला – छोटा घड़ा।
डरैया – डाल।
डारिया – मिट्टी का तीन-चार फुट ऊँचा जल पात्र।
डाँग – घना जंगल।
डिठूला – नजर बचाने के लिए भाल पर लगाया गया काजल का निशान
डीठ – दृष्टि।
डील – शरीर का ढाँचा।
डेरौ – वाम, प्रतिकूल।
डोला – एक प्रकार की पालकी जिस पर पर्दा पड़ा होता है।
डण्डौत बिलैयां – खुशामदें।

ढ
ढड़कना – ढुलकना।
ढारें – कर्ण भूषण।
ढ्वारा – ढोर का बनाफरी रूप/पशु/मूर्ख/कण।
ढिंग – किनारी/गोबर से प्रागण लीपते समय श्वेत या पीली
मिट्टी की किनारी बनाना धोती की किनारी।
ढिरिया – सूत कातने का एक काष्ठ यन्त्र।
ढूँकना – झाँकना
ढोलक/ढुलकिया – वाद्य विशेष।
ढोंग – दंभ।
ढोर – पशु/गंवार।

त
तइ – वहीं
तइया – जलेबी ढालने की कड़ाही।
तकना – देखना।
तखरी – तराजू।
तनक – थोड़ा।
तरवा – पद तल।
तनाजा – दुश्मनी।
तरैंया भरना – रूँआसे होना।
तसला – गारा देने का लौह पात्र।
तसीली – तहसील।
तँबुआ – तम्बू/वितान।
ताँ – तहाँ।
ताकना – देखना।
तारे – ताले।
तारी – ध्यान।
ताँसे – अड़ब्बी वाद्य विशेष।
ताली/तलैया – लघु तड़ाग।
तिजारी – तीसरे दिन आने वाला ज्वर।
तूदा – सीमा विभाजक पत्थर या मिट्टी का चिन्ह।
तैइँ – तू ही।
तौर/त्वार – तेरा।
त्योरस – गत या आगामी तीसरी वर्ष।

थ
थापना – स्थापित करना।
थिति – परिस्थिति।
थुनी थुमियाँ – लकड़ी का स्तम्भ।
थोंद – तोंद।
थुन्दवारौ – तुन्दिल।

द
दई,दईया – दधि/ईश्वर/विधाता।
दचका, दच्चा – धक्का।
ददोरा – मच्छर काटने का चिन्ह।
दबकी – गले में लटकाने योग्य सुराही।
दर्रा – मारे जाना/बेरोक टोक जाना।
दरेरना – ढकेलना।
दसकत – हस्ताक्षर।
दहड़ियाँ – दही जमाने का पात्र।
दानों – दैत्य।
दाँयने बायें – इधर -उधर।
दालान – गैलरी/खुला पक्का कमरा।
दिखैना – दर्शनीय/प्रदर्शन।
दिखनोंस – देखने का इच्छा।
दुआभाँती – भेदभाव।
दुआरी – दुहरी/मोटी देह।
दुका/द्वाका – छिपा।
दुगई – मकान्र के आगे का छपरा।
दुता – चुगुलखोर।
दुपर – दोपहरी।
दुबैया – दुहने वाला।
दूद – दूध
दूनर – दुहरा/दो तह में।
दूबरे – दुर्बल।
देई – देवता/देवी-देवता।
दोक – लगभग दो।
दोना – दुहना।
दोंना – द्रोण/पत्तों का पात्र।
दौंनैंया – द्रोण/पत्तों का पात्र
दोला – द्वितीय श्रेणी मे।
दौरी – दुहरी।

ध
धन/धनैंयाँ – स्त्री/धनुष।
धाई – दौड़ी/दुहाई
धिरकाल – धिक्कार।
धुन्धकना – जलना/भुनना

न
नजीक – पास/नजदीक।
नतैत – नातेदार/सम्बन्धी।
नदारौ – निर्वाह।
नवेंनी – नम्र/लल्जाशील।
नाँगा – नंगा/धनहीन।
नाँद – पीतल का जल पात्र/टब।
नाँय की माँय – इधर की उधर।
निचोना – निचोड़ना।
निउरना – झुकना।
निकासना – झुकना।
निधा – निगाह/दृष्टि।
न